.. Indus Valley or Harappan Civilization / सिंधु घाटी या हड़प्पा सभ्यता - Brijraj Institute
Payment Events & Activities Photo Gallery Newsletter
Online Enquiry

Indus Valley or Harappan Civilization / सिंधु घाटी या हड़प्पा सभ्यता

/ Study / indus-valley-civilization



25-Oct-2025, 10:20 am    
1672 Views

Indus Valley or Harappan Civilization / सिंधु घाटी या हड़प्पा सभ्यता

वर्ष 1921 में किसने सिंधु सभ्यता के पहले स्थल हड़प्पा की खोज की, इसीलिए सिंधु सभ्यता को हडप्पा सभ्यता भी कहा जाता है ? दयाराम साहनी
सिंधु घाटी सभ्यता का दूसरा महत्त्वपूर्ण स्थल मोहनजोदड़ी है। ‘मोहनजोदड़ो’ का शाब्दिक अर्थ क्या है ? मृतकों का टीला
मोहनजोदड़ो में उत्खनन कार्य 1922 में राखालदास बनर्जी के नेतृत्व में आरम्भ हुआ। यह स्थल इस समय कहा स्थित है ? लरकाना जिला, सिंध प्रांत, पाकिस्तान


भारतीय पुरातत्त्व महानिदेशक ने 1924 ई. में सिंधु सभ्यता (कांस्ययुगीन) के खोज की विधिवत घोषणा की। उस समय भारतीय पुरातत्त्व का महानिदेशक कौन था ? सर जॉन मार्शल
जे. एफ. मैके ने 1927 से 1931 तक तथा जी. एफ. डेल्स ने 1963 में हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल में उत्खनन कार्य किया ? मोहनजोदड़ों
सिंधु घाटी सभ्यता के करीब 1500 स्थलों का अभी तक पता चला है। इनमें से केवल सात को ही नगर की संज्ञा दी गयी है। ये सातों स्थल कौन-कौन से हैं ? हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्हुदड़ो, लोथल, कालीबंगा, सुतकांगेडोर एवं सुरकोटदा


मोहनजोदड़ो को मृतकों या प्रेतों का टीला कहा जाता है। राजस्थान स्थित किस स्थल का अर्थ काले रंग की चूड़िया है ? कालीबंगा
मोहनजोदड़ो के लोग मुख्यतः किस प्रजाति के माने जाते हैं ? भूमध्य सागरीय प्रजाति
किस सभ्यता के निवासियों को कुओं, खंभों और नालियों के निर्माण का ज्ञान था, किंतु मेहराब के निर्माण के बारे में नहीं पता था ? हड़प्पा
हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी ? उचित समतावादी
हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किस द्रव्य का उपयोग किया मुद्राएं गया था ? टेराकोटा
हड़प्पा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित मॉन्टगोमरी जिले में किस नदी के बायें तट पर स्थित है ? रावी नदी
हड़प्पा के टीले के विषय में सर्वप्रथम जानकारी 1826 ई. में चार्ल्स मेसन ने दी थी। इसके पूर्वी टीले को नगर टोला कहा जाता है। पश्चिमी टीले को क्या कहा जाता है ? दुर्ग टीला
हड़प्पा में सामान्य आवास क्षेत्र के दक्षिण में एक ऐसा कब्रिस्तान स्थित है, जिसे समाधि आर-37 नाम दिया गया है। इस कब्रिस्तान से जो ताबूत मिला है, वह किस लकड़ी का बना है ? देवदार
हड़प्पा में अन्नागार गढ़ी से बाहर मिला है, जबकि मोहनजोदड़ो में यह गढ़ी के अंदर है। छह-छह की दो पंक्तियों में निर्मित कुल 12 कक्षों वाले एक अन्नागार का अवशेष कहां प्राप्त हुआ है ? – हड़प्या

सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ? कृषि
हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में अग्रणी थे ? कपास
सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि किस प्रकार की है ? अज्ञात
हड़प्पावासी किस प्रकार की प्राचीन लिपि का उपयोग करते थे ? चित्रलिपि
सिंधु लिपि (Indus Script) का अर्थ निकालने का प्रयास किसने किया है ? डॉ. अस्को परपोला, एस. आर. राव, आई. महादेवन आदि
हड़प्पा के लोगों की राजव्यवस्था, जैसा कि वस्तुपरक साक्ष्य से प्रमाणित होता है, कैसी थी ? कुलीनतंत्रीय
हड़प्पा सभ्यता के औजार और हथियार अधिकतर किसके बने होते थे ? ताम्र, टीन तथा कांस्य
सिंधु घाटी सभ्यता के समय वजन और माप की संख्या थी ? 16
(सिंधु सभ्यता के बाटों की तोल में अनुपात 1, 2, 4, 8, 16, 32 आदि का था )

मोहनजोदड़ो की जल निकास प्रणाली अद्भुत है। यहां से ईंट बनाने का भट्ठा, घरों में सीढ़ियां, कपास, पत्थर के लिंग आदि मिले हैं। किस तरह की नर्तकी की प्रतिमा मिली है ? कांस्य नर्तकी
मोहनजोदड़ो की खोज सन् 1922 में किसने की थी ? – राखालदास बनर्जी
मोहनजोदड़ो का सबसे महत्त्वपूर्ण स्थल कौन-सा है, जो 11.88 मी. लंबा, 7.01 मी. चौड़ा एवं 2.43 मी. गहरा है ? विशाल स्नानागार
किसने इस विशाल स्नानागार को तत्कालीन विश्व का एक आश्चर्यजनक निर्माण कहा है ? सर जॉन मार्शल
45.71 मीटर लंबी और 15.23 मीटर चौड़ी मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत कौन-सी थी ? विशाल अन्नागार
कुओं के लिए फन्नीदार ईंटों का प्रयोग किया गया है। इन ईंटों की चिनाई किस पद्धति से हुई है ? इंग्लिश बांड पद्धति

मोहनजोदड़ो में मातृदेवी की मूर्तियां मिली हैं। मोहनजोदड़ो में हड़प्पा की तुलना में पुरुष मूर्तियां ज्यादा मिली हैं या नारी मूर्तियां ? नारी मूर्तियां
राजस्थान के गंगानगर जिले में स्थित कालीबंगा स्थल की खोज किसने 1953 में की थी ? ए घोष
प्राक् हड़प्पा युगीन जुते हुए खेत और हवन कुण्डों का साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त है ? कालीबंगा
वह एकमात्र सैंधव शहर कौन-सा है, जहां से ईंटों के एक कृत्रिम गोदीबाड़े (Dockyard) का साक्ष्य मिला है ? लोथल
सागर तट पर स्थित लोथल कहां से व्यापार का प्रमुख बंदरगाह था ? – पश्चिम एशिया
किस हड़प्पा केंद्र के बारे में माना जाता है कि मेसोपोटामिया के साथ सीधा समुद्र व्यापार होता था ? लोथल
किस मुद्रा से प्रतीत होता है कि लोथल सामुद्रिक व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र था ? फारस की मुद्रा
लोथल से प्राप्त एक मृदभांड पर ऐसा चित्र बना मिला है, जिसपर पंचतंत्र की कहानी ‘चालाक लोमड़ी’ का रूपांकन लगता है। यहां किस पक्षी का चित्रण सबसे अधिक किया गया है ? बत्तख


लोथल
किस स्थल पर दरवाजे बगल की गलियों में न खुलकर सामने सड़क पर खुलते थे ? लोथल
हड़प्पाकालीन वह एकमात्र सिंधु शहर कौन-सा था, जिसमें नगर दुर्ग का अभाव था ? चन्हुदड़ो
मोहनजोदड़ो से 130 किमी. दक्षिण में स्थित चन्हुदड़ो स्थल का उत्खनन 1931 ई. में किसके नेतृत्व में हुआ ? गोपाल मजुमदार
वह एकमात्र स्थल कौन-सा है, जहां से मनके बनाने का कारखाना और वक्राकार ईंटे प्राप्त हुई हैं ? चन्हुदड़ो
हड़प्पा संस्कृति किस युग की थी ? कांस्य युग
हड़प्पा काल में लोग पत्थरों के औजारों का बहुतायत में प्रयोग करते थे, परंतु उन्हें कांसे के निर्माण का ज्ञान था। कासा बनाने के लिए तांबा राजस्थान की खेतड़ी से आता था। इसमें प्रयुक्त टिन कहा से मंगाया जाता था ? अफगानिस्तान
हड़प्पा काल में टिन के अलावा अफगानिस्तान से कौन-से धातु का आयात किया जाता था ? सोना व चादी
हड़प्पा काल में गेहूं और जो मुख्य फसलें थीं। चावल की खेती के प्रमाण किन दो स्थलों से मिले हैं ? लोथल और रंगपुर

राजस्थान से जौ तथा गुजरात से बाजरा और गेहूं मिले हैं। गुजरात में गेहू की कौन-सी दो प्रजातिया उपजाई जाती थीं ? क्लब हीट तथा भारतीय ड्वार्फ हीट
ट्रिटिकम कम्पैक्टम और ट्रिटिकम स्फीरोकोकम हड़प्पा काल में पायी जानी वाली किस फसल की किस्में हैं ? गेहू
सिधुवासियों को सबसे पहले कपास उगाने का श्रेय प्राप्त है। यूनान के लोग इसे क्या कहते थे ? फ्लूनू (FLUNU)
ऊंट की अस्थियां सिर्फ कालीबंगा से प्राप्त हुई हैं। गैंडे का एकमात्र साक्ष्य कहां से मिला है ? आमरी
धातुओं से लघु मूर्तियां बनाने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता था ? भ्रष्ट मोम विधि
मुहरे (सेलखड़ी) हड़प्पा संस्कृति की सर्वोत्तम कलाकृतियां हैं। सीलों पर कौन-कौन से जानवरों की आकृतियां उकेरी गयी हैं ? एक सिंगी जानवर (बिना कूबड़ का सांड), भैंस, बाघ, बकरी और हाथी
हड़प्पाकालीन मुहरों पर किसके अंकित चित्र से यह परिलक्षित होता है कि हड़प्पा समाज में महिलाओं की स्थिति काफी अच्छी थी ? मातृदेवी
मातृदेवी के अलावा मुख्य पुरुष देवता कौन थे, जिनको मुहरों में योग की मुद्रा में बैठा हुआ तीन मुखों एवं दो सींगों से युक्त दिखाया गया है ? पशुपति महादेव (आद्य शिव)
हड़प्पा सभ्यता में पीपल वृक्ष और डोभ पक्षी को पूजा जाता था। महिलाएं चावल से स्वास्तिक की आकृतियां बनाती थीं। किन स्थलों से अग्निवेदी के साक्ष्य मिले हैं ? कालीबंगा तथा लोथल
सिंधुवासी किस जलीय जीव की पूजा करते थे और उसे सिंधु नदी का देवता का मानते थे ? – घड़ियाल
स्वतंत्रता के बाद भारत में हड़प्पा के सबसे अधिक स्थल किस राज्य में खोजे गये हैं ? - गुजरात
हड़प्पन संस्कृति के संदर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहां से मिले हैं ? – धौलावीरा
हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग किया जाता था ? – लाल
वस्त्रों के लिए कपास की खेती का आरंभ सबसे पहले किसने किया ? भारत (हड़प्पावासी)

सिन्धु सभ्यता के विभिन्न स्थलों से प्राप्त वस्तुएं

1) तंदूर: हड़प्पा
2) सजावटी ईंट: कालीबंगा
3) स्नानागारः मोहनजोदड़ो
4) कुषाणकालीन स्तूपः मोहनजोदड़ो
5) ताम्र कुल्हाड़ी: रोपड़
6) जोता हुआ खेतः कालीबंगा
7) खिलौना हलः बनवाली
8) तीन हिस्सों में विभाजित नगर (नगर दुर्ग, मध्य नगर और निचला नगर) : धौलावीरा
9) गोदीबाड़ा: लोथल
10) चावल: रंगपुर, लोथल
11) अग्निदेवः कालीबंगा, लोथल
12) घोड़े के दांतः रानघुंडई
13) कांसे की नर्तकी: मोहनजोदड़ो
14) कफनयुक्त शवदाह: हड़प्पा
15) घोड़े के हड्डी: सुरकोटदा
16) बुना हुआ कपड़ाः मोहनजोदड़ो
17) कांसे का पैमाना: लोथल
18) अविजित नगर: आमरी एवं कोटदीजी

सिंधु घाटी के प्रमुख स्थल एवं उनकी स्थिति
Major Sites of the Indus Valley Civilization and Their Locations

स्थल
(Site)
स्थल की स्थिति
(Location)
संबंधित देश
(Related Country)
नदी
(River)
हड़प्पा (Harappa) मांटगोमरी, पंजाब (Montgomery, Punjab) पाकिस्तान (Pakistan) रावी (Ravi)
मोहनजोदड़ो (Mohenjo-daro) लरकाना, सिंध (Larkana, Sindh) पाकिस्तान (Pakistan) सिंधु (Indus)
सुत्कागेंडोर (Sutkagendor) ब्लूचिस्तान (Balochistan) पाकिस्तान (Pakistan) दाशक (Dashk)
चन्हूदड़ो (Chanhudaro) सिंध (Sindh) पाकिस्तान (Pakistan) सिंधु (Indus)
रंगपुर (Rangpur) अहमदाबाद, काठियावाड़ (Ahmedabad, Kathiawad) भारत (India) मादर (Mader)
कोटदीजी (Kot Diji) सिंध (Sindh) पाकिस्तान (Pakistan) सिंधु (Indus)
रोपड़ (Ropar) पंजाब (Punjab) भारत (India) सतलज (Sutlej)
कालीबंगा (Kalibangan) हनुमानगढ़, राजस्थान (Hanumangarh, Rajasthan) भारत (India) घग्घर (Ghaggar)
लोथल (Lothal) अहमदाबाद, काठियावाड़ (Ahmedabad, Kathiawad) भारत (India) भोगवा (Bhogava)
आलमगीरपुर (Alamgirpur) मेरठ, उत्तर प्रदेश (Meerut, Uttar Pradesh) भारत (India) हिन्डन (Hindon)
सुरकोटदा (Surkotada) कच्छ, गुजरात (Kutch, Gujarat) भारत (India) साबरमती एवं भोगवा (Sabarmati and Bhogava)
बनवाली (Banawali) हिसार, हरियाणा (Hisar, Haryana) भारत (India) सरस्वती (Saraswati)
धौलावीरा (Dholavira) कच्छ का रन, गुजरात (Rann of Kutch, Gujarat) भारत (India) लूनी (Luni)
राखीगढ़ी (Rakhigarhi) हरियाणा (Haryana) भारत (India) घग्घर (Ghaggar)
दैमाबाद (Daimabad) अहमदनगर, महाराष्ट्र (Ahmednagar, Maharashtra) भारत (India) परवारा (Pravara)
देसलपुर (Desalpur) कच्छ, गुजरात (Kutch, Gujarat) भारत (India) घुड (Ghud)


#HimachalPradesh
#HPRCA
#HPPSC
#OnlineExam
#HPRajyaChayanAayog


Indus Valley or Harappan Civilization / सिंधु घाटी या हड़प्पा सभ्यता

..
India
History 👇👇

06-Dec-2025, 03:01 pm
भारत में प्रथम महिला और पुरुष (1947-2025): पूरी सूची

06-Dec-2025, 11:27 am
The Gupta Dynasty MCQs

01-Dec-2025, 09:33 am
Indian History : Delhi Sultanate

28-Nov-2025, 10:11 am
Indian History : Modern Indian History

26-Nov-2025, 11:21 am
Indian History : Medieval Indian History

25-Nov-2025, 10:53 am
Indian History : Ancient India History

21-Nov-2025, 04:37 pm
Indian History : Indus Valley Civilization

20-Nov-2025, 04:01 pm
Indian History : Vedic Civilization

17-Nov-2025, 04:11 pm
सरकारी नौकरी परीक्षाएँ: इतिहास के महत्वपूर्ण ऑनलाइन क्विज लिंक | Important Links for India History MCQs Quiz

12-Nov-2025, 03:30 pm
HISTORY MCQ IN HINDI Development of Press and Education in India / भारत में प्रेस एवं शिक्षा का विकास

11-Nov-2025, 10:47 am
HISTORY MCQ IN HINDI Revolt of 1857 / 1857 की क्रांति

11-Nov-2025, 10:25 am
HISTORY MCQ IN HINDI Tribal, Peasant and Labor Movements / जनजातीय, किसान, मजदूर आन्दोलन

11-Nov-2025, 10:07 am
HISTORY MCQ IN HINDI Governor General and Viceroy / गवर्नर जनरल और वायसराय

10-Nov-2025, 04:31 pm
HISTORY MCQ IN HINDI Social and Religious Reform Movements/ सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन

08-Nov-2025, 11:31 am
HISTORY MCQ IN HINDI Early Revolts, Rise of Nationalism, Beginning of the Freedom Struggle, Early Phase (1885–1918) / प्रारंभिक विद्रोह ,राष्ट्रवाद का उदय , स्वतंत्रता संघर्ष की शुरुवात , प्रारंभिक चरण ( 1885 – 1918 )

06-Nov-2025, 11:45 am
The Modern Indian History / आधुनिक भारतीय इतिहास / Arrival of European Companies in India / यूरोपीय कंपनियों का भारत में आगमन

06-Nov-2025, 11:27 am
The Gupta Dynasty MCQs / गुप्त वंश MCQs

05-Nov-2025, 10:51 am
The Mauryan Dynasty MCQs / मौर्य वंश MCQs


Our Magazines