.. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला शिक्षक पात्रता परीक्षा / Himachal Pradesh Board of School Education Dharamshala Teachers Eligibility Test [HP TET] Nov 2026 - Brijraj Institute
Payment Events & Activities Photo Gallery Newsletter
Online Enquiry

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला शिक्षक पात्रता परीक्षा / Himachal Pradesh Board of School Education Dharamshala Teachers Eligibility Test [HP TET] Nov 2026

/ Update / himachal-pradesh-teacher-elibility-test-nov-2026



12-Sep-2025, 02:15 am    18 Views

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला शिक्षक पात्रता परीक्षा / Himachal Pradesh Board of School Education Dharamshala Teachers Eligibility Test [HP TET] Nov 2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने नवंबर 2026 में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि बिना किसी विलंब शुल्क के अपना पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है। अंतिम समय के रश और सर्वर समस्याओं से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है। यदि कोई अभ्यर्थी 3 अक्टूबर की समय-सीमा चूक जाता है, तो वह 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 के बीच 600 रुपये के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकता है। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग (पीएचएच को छोड़कर) के लिए 1200 रुपये और ओबीसी, एससी, एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपये तय किए गए हैं।

फॉर्म भरते समय होने वाली अशुद्धियों को दूर करने के लिए बोर्ड ने 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन करेक्शन विंडो ओपन रखने का प्रावधान किया है। हालांकि, यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी (Category) या उप-श्रेणी में बदलाव करना है, तो ऑनलाइन सुधार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे मामलों में आवेदक को 15 अक्टूबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से धर्मशाला स्थित मुख्य बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होना पड़ेगा। निर्धारित अंतिम तिथियों के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन या परिवर्तन पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड उनकी निर्धारित परीक्षा तिथि से ठीक चार दिन पहले ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Click here to Download Prospectus

Click here for Application form

ये सभी पात्रता परीक्षाएं 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 के बीच दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी,
जिसकी अवधि ढाई घंटे (सुबह 10:00 से 12:30 और दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे) होगी।
विस्तृत शेड्यूल के अनुसार, 22 नवंबर को पहले सत्र में टीजीटी (आर्ट्स) और दूसरे सत्र में जेबीटी TET की परीक्षा होगी।
इसके बाद 29 नवंबर को सुबह के सत्र में टीजीटी (नॉन मेडिकल) और स्पेशल एजुकेटर (कक्षा 6 से 12), जबकि शाम के सत्र में टीजीटी (संस्कृत) और स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से कक्षा 5) की परीक्षा संपन्न होगी।
इस परीक्षा चरण का अंतिम दिन 6 दिसंबर को होगा, जिसमें सुबह के सत्र में टीजीटी (मेडिकल), पंजाबी और उर्दू TET की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी, और शाम का पूरा सत्र टीजीटी (हिंदी) TET के लिए आरक्षित रहेगा।

More Updates

More
..

HPAS Previous Year Question Papers

24-June-2025, 10:24 am

HPAS Previous Year Question Papers

24-June-2025, 10:24 am

Online Admission Enquiry