.. हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2026 से CBT परीक्षाओं के लिए बनेंगे नए परीक्षा केंद्र, 41 सरकारी संस्थानों का चयन - Brijraj Institute
Payment Events & Activities Photo Gallery Newsletter
Online Enquiry

हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2026 से CBT परीक्षाओं के लिए बनेंगे नए परीक्षा केंद्र, 41 सरकारी संस्थानों का चयन

/ Update / himachal-pradesh-rajya-chayan-aayog-centers-for-cbt



22-Dec-2025, 07:50 pm     399 Views

हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2026 से CBT परीक्षाओं के लिए बनेंगे नए परीक्षा केंद्र, 41 सरकारी संस्थानों का चयन

हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2026 से CBT परीक्षाओं के लिए बनेंगे नए परीक्षा केंद्र, 41 सरकारी संस्थानों का चयन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HP Rajya Chayan Aayog), हमीरपुर द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के सफल आयोजन के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी शिक्षण संस्थानों में CBT परीक्षा केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

इस संबंध में आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन (HPAS) द्वारा Tata Consultancy Services (TCS) को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र में प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में उपलब्ध कंप्यूटर लैब्स की सूची साझा करते हुए इन संस्थानों का भौतिक निरीक्षण (Inspection) करने के निर्देश दिए गए हैं।

3 कार्यदिवस में निरीक्षण रिपोर्ट देने के निर्देश

आयोग ने TCS को निर्देशित किया है कि सूची में शामिल सभी संस्थानों का निरीक्षण कर तीन (03) कार्यदिवस के भीतर निरीक्षण रिपोर्ट आयोग कार्यालय में प्रस्तुत की जाए। ये CBT केंद्र जनवरी 2026 से होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान संस्थानों के प्रधानाचार्यों / प्रभारी अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक सहयोग प्राप्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।


इन 41 सरकारी संस्थानों में उपलब्ध हैं CBT के लिए कंप्यूटर लैब्स

राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 41 सरकारी कॉलेजों को इस सूची में शामिल किया गया है, जिनमें सैकड़ों कंप्यूटर नोड्स उपलब्ध हैं।
क्रम संख्या कॉलेज का नाम जिला उपलब्ध कंप्यूटर
1 Govt. College Bilaspur Bilaspur 97
2 Swami Vivekanand Govt. College Ghumarwin Bilaspur 50
3 Govt. College Chamba Chamba 40
4 Govt. Degree College Hamirpur Hamirpur 91
5 Thakur Jagdev Chand Memorial Govt. Degree College Sujanpur Tihra Hamirpur 46
6 Siddarth Govt. College Nadaun Hamirpur 41
7 ABV Govt. College Naurra (Kangra) Kangra 37
8 Govt. Arya Degree College Nurpur Kangra 50
9 Govt. College Nagrota Bagwan Kangra 60
10 Govt. Degree College Shahpur Kangra 35
11 KDCGDC Jaisinghpur, Distt. Kangra Kangra 32
12 MSCM Govt. College Thural Kangra 30
13 Pandit Sant Ram Govt. Degree College Baijnath Kangra 54
14 WRS Govt. College Dehri Kangra 55
15 SCVB Govt. College Palampur Kangra 80
16 Govt. College Dharamshala Kangra 120
17 Thakur Sain Negi Govt. College Reckong Peo Kinnaur 45
18 Govt. College Kullu Kullu 88
19 Govt. Degree College Banjar Kullu 45
20 Govt. College Karsog Mandi 50
21 Govt. College Seraj at Lambathach Mandi 30
22 Govt. College Bassa Gohar Mandi Mandi 32
23 RGM GC Joginder Nagar Mandi 50
24 RNT GDC Sarkaghat Mandi 40
25 Vallabh Govt. College Mandi Mandi 40
26 Atal Bihari Vajpayee Govt. Degree College Sunni Shimla 30
27 G.B. Pant Memorial Govt. College Rampur Bushahr Shimla 110
28 Govt. College Sanjauli Shimla 150
29 Govt. College Theog Shimla 30
30 Rajiv Gandhi Govt. College Chaura Maidan, Shimla-4 Shimla 60
31 RKMV, Shimla Shimla 76
32 RVS Govt. College Seema Rohru Shimla 75
33 Dr. Y.S. Parmar Govt. Post Graduate College Nahan Sirmour 50
34 SGGSJ Govt. College Paonta Sahib Sirmour 50
35 Govt. College Solan Solan 60
36 Govt. Degree College Arki Solan 84
37 ABVGDC Bangana, Distt. Una Una 70
38 Govt. College Daulatpur Chowk Una 65
39 Govt. College Una Una 125
40 Maharana Pratap Govt. Degree College Amb Una 46
41 SDWG Govt. College Beetan Una 46

 

📌 महत्वपूर्ण बिंदु

  • कुल 41 सरकारी कॉलेज

  • जनवरी 2026 से CBT परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित

  • निरीक्षण कार्य TCS द्वारा किया जाएगा

  • यह सूची HP Rajya Chayan Aayog, Hamirpur द्वारा जारी पत्र पर आधारित है




पारदर्शी और सुचारु परीक्षा प्रक्रिया की दिशा में बड़ा कदम

CBT परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने से अभ्यर्थियों को अपने जिले के पास ही परीक्षा केंद्र मिलेगा, जिससे यात्रा खर्च और समय दोनों की बचत होगी। साथ ही परीक्षाओं की पारदर्शिता, सुरक्षा और तकनीकी गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

यह निर्णय आगामी भर्तियों, विशेषकर पटवारी, क्लर्क, JOA, स्टाफ नर्स सहित अन्य परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2026 से CBT परीक्षाओं के लिए बनेंगे नए परीक्षा केंद्र, 41 सरकारी संस्थानों का चयन

..
Himachal Pradesh, Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog
Update About

05-Nov-2025, 04:25 pm
Himachal Pradesh TGT Medical / Non Medical Mock Test Link / हिमाचल प्रदेश ग्रुप इंस्ट्रक्टर: मॉक टेस्ट लिंक

28-Nov-2025, 06:19 pm
HPRCA JOA IT, Special Educator, Steno Typist, 270 Posts

27-Nov-2025, 03:50 am
Normalisation Explained: परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन क्या है ?

10-Nov-2025, 12:35 pm
Himachal Pradesh Panchayat Secretary Recruitment 2026 (Upcoming Vacancy)

04-Nov-2025, 04:25 pm
Himachal Pradesh Group Instructor Mock Test Link / हिमाचल प्रदेश ग्रुप इंस्ट्रक्टर: मॉक टेस्ट लिंक

31-Oct-2025, 04:19 pm
Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog Syllabus for TGT Arts, Medical, Non-Medical

30-Oct-2025, 02:25 pm
Important Information for Group Instructor Candidates

29-Oct-2025, 01:29 pm
Frequently Asked Questions (FAQs) regarding CBT Exam by HPRCA

06-Oct-2025, 04:20 pm
JBT आवेदन में सुधार का मौका: HPRCA ने जारी की ज़रूरी सूचना

03-Oct-2025, 02:20 pm
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ऑनलाइन परीक्षा टेंडर

28-Sep-2025, 11:29 pm
क्लास थ्री भर्तियों के लिए राज्य चयन आयोग को जल्द मिलेगी परीक्षा एजेंसी

07-Aug-2025, 08:19 pm
Himachal Pradesh JBT Recruitment 2025, 600 Posts, HPRCA

27-May-2025, 07:20 pm
Himachal Pradesh TGT, 937 Posts HP TGT 2025

More Updates

More
..

HPAS Previous Year Question Papers

24-June-2025, 10:24 am

HPAS Previous Year Question Papers

24-June-2025, 10:24 am

Online Admission Enquiry