.. पांगी में पशु मित्र के अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण इस दिन / Pangi, Distt Chamba Physical Test Schedule for Pashu Mitra - Brijraj Institute
Payment Events & Activities Photo Gallery Newsletter
Online Enquiry

पांगी में पशु मित्र के अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण इस दिन / Pangi, Distt Chamba Physical Test Schedule for Pashu Mitra

/ Update / pangi-pashu-mitra-recruitment-2026



11 Feb 2026 11:15 am    20 Views

पांगी में पशु मित्र के अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण इस दिन / Pangi, Distt Chamba Physical Test Schedule for Pashu Mitra

जिला चंबा के उपमंडल पांगी में बर्फबारी के बीच 25 फरवरी को पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत 5 पदों के लिए कुल 71 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। उक्त पदों के चयन हेतु शारीरिक परीक्षण 25 फरवरी को होगा। शारीरिक परीक्षण प्रातः 11:00 बजे किलाड़ हेलीपेड में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने उप-समिति का गठन भी किया है। इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचना डाक के माध्यम से भेजी जा चुकी है। यदि किसी अभ्यर्थी को समय पर सूचना प्राप्त नहीं हुई है, तो वह वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय किलाड़ में किसी भी कार्यदिवस को दिनांक 24 फरवरी तक संपर्क कर सकता है।

शारीरिक परीक्षण के अंतर्गत अभ्यर्थियों को 25 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक एक मिनट के भीतर उठाकर ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व, आवश्यक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र सहित परीक्षा स्थल पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा और उन्हें कोई पृथक अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण से संबंधित उप-समिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। इस पांच पदों को पांगी के रेई, पुर्थी, हुडान, सुराल और धरवास में भरा जाएगा। वहीं चायनित को हर महीने 5 हजार का वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन, पांगी के डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 25 फरवरी को विभाग की ओर से शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।


पांगी में पशु मित्र के अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण इस दिन / Pangi, Distt Chamba Physical Test Schedule for Pashu Mitra

..
Himachal Pradesh, Himachal Pradesh Department of Animal Husbandry
Update AboutPashu Mitra

06-Jan-2026, 09:25 pm
Himachal Pradesh Pashu Mitra Recruitment 2026

23-Aug-2025, 08:32 pm
Himachal Pradesh Pashu Mitra Recruitment 2025 / हिमाचल प्रदेश पशु मित्र भर्ती 2025

More Updates

More
..

HPAS Previous Year Question Papers

24-June-2025, 10:24 am

HPAS Previous Year Question Papers

24-June-2025, 10:24 am

Online Admission Enquiry