.. हिमाचल प्रदेश : मण्डी - Brijraj Institute
Payment Events & Activities Photo Gallery Newsletter
Online Enquiry

हिमाचल प्रदेश : मण्डी

/ Study / mandi-himachal-pradesh



20-May-2024, 12:41   
685 Views

हिमाचल प्रदेश : मण्डी

मण्डी

1. जिले के रूप में गठन - 15 अप्रैल, 1948 ई.

2. जिला मुख्यालय - मण्डी

3. जनसंख्या घनत्व - 253 (2011 में))

4. साक्षरता - 82.81% (2011 में)

5. कुल क्षेत्रफल - 3950 वर्ग किमी. (07.09%)

6. जनसंख्या - 9,99,518(14.58%)(2011 में)

7. लिंग अनुपात - 1012 (2011 में)

8. दशकीय वृद्धि दर - 10.89% (2011 में)

9. कुल गाँव - 3338 (आबाद गाँव - 2833)

10. ग्राम पंचायतें - 473

11. विकास खण्ड - 10

12. विधानसभा क्षेत्र -10

13. शिशु लिंगानुपात - 912 (2011 में)

14. ग्रामीण जनसंख्या - 9,36,894 (93.74%)(2011 में)

(i) भूगोल -

1. भौगोलिक स्थिति - मण्डी हिमाचल प्रदेश के मध्य में भाग स्थित जिला है ।मण्डी जिले के पूर्वमेंकुल्लू,पश्चिममेंबिलासपुर और हमीरपुर, उत्तर में काँगड़ा तथा दक्षिण में सोलन और शिमला जिले की सीमाएं लगती हैं |

2. पर्वत शृंखलाएं -

(क) धौलाधार शृंखला -यह शृंखला मण्डी जिले की पूर्वी सीमा पर स्थित है ।नागरू (4400 मीटर) मण्डी की सबसे ऊँची चोटी धौलाधार पर्वत शृंखला में स्थित है |

(ख) घोघर धार - घोघर धार में गुम्मा और द्रंग की नमक खानें स्थित है |

(ग) सिकंदर धार - इस धार का नाम सिकंदर लोदी के नाम पर पड़ा है जिसने काँगड़ा अभियान के दौरान इसे पार किया था |

(घ) वेरकोट धार - यह धार रिवालसर से शुरू होकर सुकेत तक जाती है ।

3. नदियाँ -

(क) सतलुज - सतलुज नदी फिरनू गाँव से मण्डी में प्रवेश करती है ।सतलुज नदी सोलन और शिमला से मण्डी जिले की सीमा बनाती है |

(ख) ब्यास नदी - ब्यास नदी लारजी के पास मण्डी में प्रवेश करती है ।इस स्थान पर सैंज और तीर्थन नदी ब्यास में मिलती है ।ब्यास नदी में उत्तर दिशा में उहल, लूनी और रीना नदी तथा दक्षिण दिशा से जन्जेहली, सुकेती, सोन, भखर और रमोली नदियाँ मिलती हैं ।पंडोह बाँध द्वारा ब्यास नदी का पानी दो सुरंगों से सतलुज में मिलाया जाता है |

4. झीलें - रिवालसर, पराशर, कामरुनाग, कुमारवाह, कुन्तभयोग, कालासर, सुखसार |

पण्डोह झील मण्डी की कृत्रिम झील है |

5. वन्य-जीव अभ्यारण्य - शिकारी देवी, नारगु और बांदली |

(ii) इतिहास - मण्डी जिला सुकेत और मण्डी रियासतों से मिलकर बना है ।सुकेत रियासत की स्थापना पहले हुई है ।सुकेत रियासत की स्थापना 765 ई. में वीरसेन ने की ।मण्डी रियासत की स्थापना सुकेत राजवंश के बाहूसेन ने 1000 ई. में की |

1. मण्डी रियासत की स्थापना - मण्डी रियासत की स्थापना सुकेत रियासत के राजा साहूसेन के छोटे भाई बाहूसेन ने 1000 ई. में की ।बाहूसेन और साहूसेन के बीच अच्छे संबंध नहीं थे जिस कारण बाहूसेन सुकेत रियासत को छोड़कर मंगलोर (कुल्लू) में मण्डी रियासत की नींव रखी ।बाहूसेन ने हाट (कुल्लू) में राजधानी स्थापित की |

2. सुकेत रियासत की स्थापना - सुकेत रियासत की स्थापना 765 ई. में वीरसेन ने की थी |

(iii) अर्थव्यवस्था - 1962 ई.में जर्मनी के सहयोग से मण्डी में इण्डो-जर्मन चंगर परियोजना शुरू की गई ।HPMCने जरोल में सेब प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की ।मण्डी के कमाण्ड और करसोग में जर्सी गायों के प्रजनन के दो केंद्र स्थापित किए गए हैं ।मण्डी के नगवाई में भेड़ प्रजनन केंद्र स्थित है |चौंतड़ा में पोल्ट्री फार्म स्थापित किया गया है ।बंगरोटू में मुर्गी के चारे बनाने की इकाई स्थापित की स्थापित की गई है ।मण्डी के गम्मा और द्रंग में चट्टानी नमक की खानें हैं ।हिमाचल प्रदेश में मण्डी की पहली जलविद्युत परियोजना जोगिन्द्रनगर में 1926 ई. में स्थापित हुई जिसका प्रथम चरण 1933 ई. में तैयार हुआ ।इसे इंजीनियर कर्नल बी. सी. बैटी ने शुरू करवाया ।इसे शानन परियोजना के नाम से जाना जाता है ।लार्ड विलिंग्डन ने 1933 ई. में इसका उद्घाटन किया ।मण्डी से नेशन हाईवे 20 और 21 गुजरता है ।पठानकोट-जोगिन्द्रनगर रेलवे लाइन 1926 ई. में बनकर तैयार हुई ।

(iv) मेले - मण्डी में शिवरात्रि मेला, माहूनाग मेला, छेच्शु मेला (रिवालसर में) मुख्य रूप से मनाया जाता है |

(v) जननांकीय आँकड़े - मण्डी जिले की जनसंख्या 1901 ई. में 2,28,721 से बढ़कर 1951 ई. में 3,10,626 हो गई ।वर्ष 1971 ई. में मण्डी जिले की जनसंख्या 5,15,180 से बढ़कर 2011 में 9,99,518 हो गई ।मण्डी जिले का लिंगानुपात 2011 में 1012 दर्ज किया गया ।मण्डी जिले का जनघनत्व 2011 में 253 दर्ज किया गया ।मण्डी जिले की 2011 में 9,36,894 (93.74%)जनसंख्या ग्रामीण और 62,624 (6.26%) जनसंख्या शहरी थी ।मण्डी जिले में 473 ग्राम पंचायतें, 2833 आबाद गाँव, 10 विधानसभा क्षेत्र और विकास खण्ड है ।

(vi) मण्डी जिले का स्थान - मण्डी जिला क्षेत्रफल में 7वें स्थान पर स्थित है ।मण्डी जिला जनसंख्या में दूसरा सबसे बड़ा जिला है ।दशकीय (2001-2011) जनसंख्या वृद्धि दर में मण्डी नौवें स्थान पर है ।मण्डी जिला सड़कों की लम्बाई (4996 किमी.) में तीसरे स्थान पर था ।लिंगानुपात में (2011 में) मण्डी जिला तीसरे स्थान पर है जबकि शिशु लिंगानुपात में (2011 में ) में मण्डी जिला सातवें स्थान पर है ।साक्षरता दर (2011 में) में मण्डी जिला सातवें स्थान पर है ।मण्डी जिले में सर्वाधिक गाय-बैलों की संख्या है ।भेड़-बकरियाँ की संख्या के मामले में मण्डी जिला दूसरे स्थान पर है ।मण्डी जिले में लघु औद्योगिक इकाइयाँ (2010 तक) काँगड़ा और सोलन के बाद सर्वाधिक मात्रा में स्थापित की गई हैं ।मण्डी जिला 2011-12 में लीची उत्पादन में दूसरे, आँवला, किवी, खुमानी, और आडू उत्पादन में तीसरे, अखरोट, संतरा, गलगल, अमरुद और अनार उत्पाद में चौथे स्थान पर था ।मण्डी जिले में काँगड़ा के बाद सबस अधिक आबाद आबाद गाँव हैं जबकि 505 गैर-आबाद गाँव के साथ मण्डी जिला प्रथम स्थान पर है |



हिमाचल प्रदेश : मण्डी

..
Himachal Pradesh
👇👇

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : शिमला

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : सिरमौर

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : सोलन

01-Jun-2025, 17:28
HP TGT Online Class

22-May-2025, 12:28
हिमाचल प्रदेश के जिले

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : बिलासपुर

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : हमीरपुर

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : ऊना

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : कुल्लू

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : किन्नौर

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : लाहौल-स्पीति

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : काँगड़ा जिला

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : चम्बा जिला

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : आंदोलन

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : ऐतिहासिक इमारतें व लेख

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : प्राचीन नाम

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : ऐतिहासिक नगर

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : रियासतें और उनके संस्थापक

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : ऐतिहासिक तिथियाँ

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : आधुनिक इतिहास

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : मध्यकालीन इतिहास

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश का प्राचीन इतिहास

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक स्त्रोत

4-April-2024, 16:23
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज ही के दिन (04 April 1905) आया था भूकंप

02-April-2024, 13:05
कच्चाथीवू द्वीप विवाद: विवरण जानें

1-April-2024, 12:46
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 1 अप्रैल 2024 को अपने 90वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है

1-April-2024, 07:42
1 अप्रैल का इतिहास : वायुसेना की स्थापना

29-March-2024, 16:16
29 मार्च का इतिहास, जब भड़की आजादी की चिंगारी

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश का भौगोलिक परिचय

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश मौसम और जलवायु

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश की मिट्टी

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश के ग्लेशियर

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश की झीलें

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश के चश्में व झरने

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश की घाटियाँ

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश की नदियाँ

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय दर्रे और जोत

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : वर्षा, वनस्पति और जीव-जन्तु

27-March-2024, 12:23
हिमाचल की पर्वत शृंखलाएँ व चोटियाँ

27-March-2024, 12:20
हिमाचल की भौगोलिक स्थिति

26-March-2024, 11:43
New Parliament Related Questions : नई संसद भवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

26-March-2024, 07:19
चिपको आन्दोलन और गौरादेवी

26-March-2024, 06:05
26 March : बांग्लादेश का स्वाधीनता दिवस

24-March-2024, 02:19 pm
Himachal Pradesh One Liner Questions

21-March-2024, 07:13 am
Himachal Pradesh One Liner Questions

21-March-2024, 07:13 am
Himachal Pradesh History Multiple Choice Questions | General Knowledge Quiz


Our Magazines