.. चिपको आन्दोलन और गौरादेवी - Brijraj Institute
Payment Events & Activities Photo Gallery Newsletter
Online Enquiry

चिपको आन्दोलन और गौरादेवी

/ Study / चिपको-आन्दोलन-और-गौरादेवी


26-March-2024, 07:19    283 Views

चिपको आन्दोलन और गौरादेवी

आज पूरी दुनिया लगातार बढ़ रही वैश्विक गर्मी से चिन्तित है। पर्यावरण असंतुलन, कट रहे पेड़, बढ़ रहे सीमें ट और कंक्रीट के जंगल, बढ़ते वाहन, ए.सी, फ्रिज, सिकुड़ते ग्लेशियर तथा भोगवादी पश्चिमी जीवन शैली इसका प्रमुख कारण है।
हरे पेड़ों को काटने के विरोध में सबसे पहला आंदोलन पांच सितम्बर, 1730 में जोधपुर (राजस्थान) में इमरती देवी के नेतृत्व में हुआ था, जिसमें 363 लोगों ने अपना बलिदान दिया था। इसी प्रकार 26 मार्च, 1974 को चमोली गढ़वाल के जंगलों में भी ‘चिपको आंदोलन’ हुआ, जिसका नेतृत्व ग्राम रैणी की एक वीरमाता गौरादेवी ने किया था।
गौरादेवी का जन्म 1925 में ग्राम लाता (जोशीमठ, उत्तरांचल) में हुआ था। विद्यालयीन शिक्षा से विहीन गौरा का विवाह 12 वर्ष की अवस्था में ग्राम रैणी के मेहरबान सिंह से हुआ। 19 वर्ष की अवस्था में उसे एक पुत्र की प्राप्ति हुई और 22 वर्ष में वह विधवा भी हो गयी। गौरा ने इसे विधि का विधान मान लिया।

पहाड़ पर महिलाओं का जीवन बहुत कठिन होता है। सबका भोजन बनाना, बच्चों, वृद्धों और पशुओं की देखभाल, कपड़े धोना, पानी भरना और जंगल से पशुओं के लिए घास व रसोई के लिए ईंधन लाना उनका नित्य का काम है। इसमें गौरादेवी ने स्वयं को व्यस्त कर लिया।
1973 में शासन ने जंगलों को काटकर अकूत राजस्व बटोरने की नीति बनाई। जंगल कटने का सर्वाधिक असर पहाड़ की महिलाओं पर पड़ा। उनके लिए घास और लकड़ी की कमी होने लगी। हिंसक पशु गांव में आने लगे। धरती खिसकने और धंसने लगी। वर्षा कम हो गयी।हिमानियों के सिकुड़ने से गर्मी बढ़ने लगी और इसका वहां की फसल पर बुरा प्रभाव पड़ा। लखनऊ और दिल्ली में बैठे निर्मम शासकों को इन सबसे क्या लेना था, उन्हें तो प्रकृति द्वारा प्रदत्त हरे-भरे वन अपने लिए सोने की खान लग रहे थे।
गांव के महिला मंगल दल की अध्यक्ष गौरादेवी का मन इससे उद्वेलित हो रहा था। वह महिलाओं से इसकी चर्चा करती थी। 26 मार्च, 1974 को गौरा ने देखा कि मजदूर बड़े-बड़े आरे लेकर ऋषिगंगा के पास देवदार के जंगल काटने जा रहे थे। उस दिन गांव के सब पुरुष किसी काम से जिला केन्द्र चमोली गये थे। सारी जिम्मेदारी महिलाओं पर ही थी। अतः गौरादेवी ने शोर मचाकर गांव की अन्य महिलाओं को भी बुला लिया। सब महिलाएं पेड़ों से लिपट गयीं। उन्होंने ठेकेदार को बता दिया कि उनके जीवित रहते जंगल नहीं कटेगा।
ठेकेदार ने महिलाओं को समझाने और फिर बंदूक से डराने का प्रयास किया; पर गौरादेवी ने साफ कह दिया कि कुल्हाड़ी का पहला प्रहार उसके शरीर पर होगा, पेड़ पर नहीं। ठेकेदार डर कर पीछे हट गया। यह घटना ही ‘चिपको आंदोलन’ के नाम से प्रसिद्ध हुई। कुछ ही दिनों में यह आग पूरे पहाड़ में फैल गयी। आगे चलकर चंडीप्रसाद भट्ट तथा सुंदरलाल बहुगुणा जैसे समाजसेवियों के जुड़ने से यह आंदोलन विश्व भर में प्रसिद्ध हो गया।
चार जुलाई, 1991 को इस आंदोलन की प्रणेता गौरादेवी का देहांत हो गया। यद्यपि जंगलों का कटान अब भी जारी है। नदियों पर बन रहे दानवाकार बांध और विद्युत योजनाओं से पहाड़ और वहां के निवासियों का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। गंगा-यमुना जैसी नदियां भी सुरक्षित नहीं हैं; पर रैणी के जंगल अपेक्षाकृत आज भी हरे और जीवंत हैं। सबको लगता है कि वीरमाता गौरादेवी आज भी अशरीरी रूप में अपने गांव के जंगलों की रक्षा कर रही हैं।

चिपको आन्दोलन और गौरादेवी

..
👇👇

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : शिमला

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : सिरमौर

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : सोलन

01-Jun-2025, 17:28
HP TGT Online Class

22-May-2025, 12:28
हिमाचल प्रदेश के जिले

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : बिलासपुर

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : मण्डी

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : हमीरपुर

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : ऊना

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : कुल्लू

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : किन्नौर

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : लाहौल-स्पीति

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : काँगड़ा जिला

20-May-2024, 12:41
हिमाचल प्रदेश : चम्बा जिला

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : आंदोलन

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : ऐतिहासिक इमारतें व लेख

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : प्राचीन नाम

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : ऐतिहासिक नगर

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : रियासतें और उनके संस्थापक

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : ऐतिहासिक तिथियाँ

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : आधुनिक इतिहास

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : मध्यकालीन इतिहास

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश का प्राचीन इतिहास

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक स्त्रोत

4-April-2024, 16:23
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज ही के दिन (04 April 1905) आया था भूकंप

02-April-2024, 13:05
कच्चाथीवू द्वीप विवाद: विवरण जानें

1-April-2024, 12:46
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 1 अप्रैल 2024 को अपने 90वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है

1-April-2024, 07:42
1 अप्रैल का इतिहास : वायुसेना की स्थापना

29-March-2024, 16:16
29 मार्च का इतिहास, जब भड़की आजादी की चिंगारी

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश का भौगोलिक परिचय

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश मौसम और जलवायु

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश की मिट्टी

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश के ग्लेशियर

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश की झीलें

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश के चश्में व झरने

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश की घाटियाँ

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश की नदियाँ

28-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय दर्रे और जोत

27-March-2024, 12:28
हिमाचल प्रदेश : वर्षा, वनस्पति और जीव-जन्तु

27-March-2024, 12:23
हिमाचल की पर्वत शृंखलाएँ व चोटियाँ

27-March-2024, 12:20
हिमाचल की भौगोलिक स्थिति

26-March-2024, 11:43
New Parliament Related Questions : नई संसद भवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

26-March-2024, 06:05
26 March : बांग्लादेश का स्वाधीनता दिवस

24-March-2024, 02:19 pm
Himachal Pradesh One Liner Questions

21-March-2024, 07:13 am
Himachal Pradesh One Liner Questions

21-March-2024, 07:13 am
Himachal Pradesh History Multiple Choice Questions | General Knowledge Quiz


Our Magazines
Vidya Bhaskar November 2024 to October 2025 PDF : विद्या भास्कर नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 One Liner डाउनलोड करें
Vidya Bhaskar September 2025: विद्या भास्कर सितम्बर 2025, डाउनलोड करें विद्या भास्कर मंथली करेंट अफेयर्स PDF
Satellite Internet Technology An Overview Handout, Hindi and English Edition / सैटेलाइट इंटरनेट टेक्नोलॉजी का एक संक्षिप्त विवरण - हैंडआउट, हिंदी और अंग्रेजी संस्करण
Vidya Bhaskar August 2025: विद्या भास्कर अगस्त 2025, डाउनलोड करें विद्या भास्कर मंथली करेंट अफेयर्स PDF
Vidya Bhaskar Aug 2024 to July 2025 PDF : विद्या भास्कर अगस्त 2024 से जुलाई 2025 One Liner डाउनलोड करें
Vidya Bhaskar May 2025: विद्या भास्कर मई 2025, डाउनलोड करें विद्या भास्कर मंथली करेंट अफेयर्स PDF
Vidya Bhaskar June 2025: विद्या भास्कर जून 2025, डाउनलोड करें विद्या भास्कर मंथली करेंट अफेयर्स PDF
Vidya Bhaskar July 2025: विद्या भास्कर जुलाई 2025, डाउनलोड करें विद्या भास्कर मंथली करेंट अफेयर्स PDF
All Magazine Editions - Vidya Bhaskar and Current Affairs Booster, Download Free PDF

Knowledge Center

More
..

Rabi and Kharif Crops

30-Oct-2025, 02:25 pm

Rabi and Kharif Crops

30-Oct-2025, 02:25 pm

Coding Decoding in Hindi

25-Oct-2025, 03:10 pm

Coding Decoding in Hindi

25-Oct-2025, 03:10 pm

Nobel Prize 2025 Important MCQs

17-Oct-2025, 05:35 am

Nobel Prize 2025 Important MCQs

17-Oct-2025, 05:35 am

HP TGT Online Class

01-Jun-2025, 17:28

HP TGT Online Class

01-Jun-2025, 17:28

Himachal Pradesh One Liner Questions

24-March-2024, 02:19 pm

Himachal Pradesh One Liner Questions

24-March-2024, 02:19 pm

Himachal Pradesh One Liner Questions

21-March-2024, 07:13 am

Himachal Pradesh One Liner Questions

21-March-2024, 07:13 am

Online Admission Enquiry